
News Status 24, विनय निगम ब्यूरो चीफ बुंदेलखंड। बांदा । जनपद में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण से बचाव के लिए 10 जून 2026 से विटामिन ‘ए’ एवं सम्पूर्ण माह अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयु के अनुसार विटामिन ‘ए’ की खुराक और आयरन सिरप का वितरण किया जाएगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विटामिन ‘ए’ बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, आंखों की रोशनी सुरक्षित रखने तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अभियान के दौरान आशा, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों के माध्यम से बच्चों को निर्धारित मात्रा में विटामिन ‘ए’ और आयरन सिरप उपलब्ध कराया जाएगा।बताया गया कि 6 माह के अंतराल पर विटामिन ‘ए’ की खुराक दी जाती है। पहली खुराक 9 माह की आयु में तथा उसके बाद 5 वर्ष तक नियमित रूप से दी जाती है। साथ ही एनीमिया से बचाव के लिए बच्चों को आयरन सिरप भी पिलाया जाएगा।अभियान के प्रमुख उद्देश्य बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाना।5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर में कमी लाना।रतौंधी एवं आंखों संबंधी समस्याओं की रोकथाम।कुपोषण एवं एनीमिया की समस्या को कम करना।नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर विटामिन ‘ए’ एवं आयरन सिरप की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।(News Status 24 Bureau, Banda)
