
न्यूज स्टेटस 24 , विवेक द्विवेदी,बलरामपुर 1 जून। सहकार भारती जिला श्रावस्ती एवं जिला बलरामपुर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक सोमवार को बलरामपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुबे की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, सहकारिता के महत्व तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण के विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता भारतीय संस्कृति की मूल भावना है और इसके माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाई जा सकती है।कार्यक्रम में प्रदेश संपर्क प्रमुख एवं विभाग समन्वयक अशोक शुक्ला भी उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संपर्क बढ़ाने और नए सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया।बैठक का आयोजन देवीपाटन विभाग संयोजक अशोक बर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा सहकार भारती के विस्तार हेतु सभी से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।बैठक

में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष नानक शरण, दिनेश पाण्डेय, धर्मेंद्र बहादुर सिंह, सरिता मिश्रा, जिला अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, अवधेश पाठक, दिनेश आर्या, संजय वैश्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त गोंडा जनपद से त्रिलोकी सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति भी रही।बैठक के दौरान संगठन को और अधिक प्रभावी एवं जनसरोकारों से जोड़ने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सहकारिता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।NEWS STATUS 24″पूरी करे सच की जिज्ञासा”
