
न्यूज स्टेटस 24, विवेक द्विवेदी। दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वरिष्ठ संगठनकर्ता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को भाजपा संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच समन्वय को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।नागेंद्र नाथ त्रिपाठी लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनका व्यापक अनुभव रहा है। वर्तमान में वे भाजपा के बिहार-झारखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महासचिव (संगठन) के रूप में कार्य कर रहे थे। संगठन में उनकी पहचान एक कुशल रणनीतिकार और कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने वाले नेता के रूप में रही है।भाजपा नेतृत्व को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी में वे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव और संगठन की वर्तमान आवश्यकताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही संघ और भाजपा के बीच संवाद एवं संगठनात्मक तालमेल को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।—प्रोफाइल : नागेंद्र नाथ त्रिपाठीनाम: नागेंद्र नाथ त्रिपाठीनया दायित्व: राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क), भारतीय जनता पार्टी पूर्व दायित्व: क्षेत्रीय महासचिव (संगठन), भाजपा बिहार-झारखंड क्षेत्रपृष्ठभूमि: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारकविशेष पहचान: संघ और भाजपा के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने वाले संगठनकर्ताअनुभव: संगठन विस्तार, कार्यकर्ता संपर्क, वैचारिक प्रशिक्षण एवं संगठनात्मक प्रबंधन में दीर्घ अनुभवभूमिका: के तौर पर उनकी नियुक्ति देखी जा रही है ।
