
पीएम Narendra Modi पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले के बाद हमीरपुर में सपा सांसद के आगमन पर रोक लगा दी है । हमीरपुर में प्रधानमंत्री Narendra Modi पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के सांसद Ajendra Singh Lodhi के जिला आगमन पर प्रशासन ने रोक लगा दी है।जानकारी के अनुसार, सांसद अजेंद्र सिंह लोधी शनिवार को हमीरपुर आने वाले थे। बताया जा रहा है कि उनके साथ करीब 250 गाड़ियों का काफिला भी प्रस्तावित था। प्रशासन ने एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) की रिपोर्ट के आधार पर उनके आगमन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।सूत्रों के मुताबिक, जिले में कानून-व्यवस्था और संभावित तनाव की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस निर्णय के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
