
न्यूज स्टेटस 24 | लखनऊ । समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का बुधवार तड़के हृदय गति रुकने और फेफड़ों में रक्त का थक्का जमने से निधन हो गया।बृहस्पतिवार को उनके पार्थिव शरीर को भैंसाकुंड बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। अंतिम संस्कार में अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव सहित सैफई परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। हालांकि, मुखाग्नि

प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी।अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। प्रतीक यादव की दोनों बेटियों को शिवपाल सिंह यादव ने संभाला और उन्हें सांत्वना दी। वहीं अपर्णा यादव अपने पति की अंतिम यात्रा के दौरान खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर और बेबी रानी मौर्य भी उपस्थित रहे।प्रतीक यादव के निधन से यादव परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
