
विवेक द्विवेदी , संपादक News Status 24
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अगले 48 से 72 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की सरकार में बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार और विभागीय फेरबदल हो सकता है। चर्चा है कि मंगलवार को ही इस पर अंतिम मुहर लग सकती है।बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के तुरंत बाद यूपी सरकार और संगठन में व्यापक बदलाव की रणनीति तैयार की गई है। सत्ता और संगठन दोनों स्तरों पर संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है।सूत्रों का दावा है कि मुख्यमंत्री के बेहद करीबी माने जाने वाले एक वरिष्ठ मंत्री का राजनीतिक भविष्य भी दांव पर लग सकता है। वहीं दो मौजूदा मंत्रियों को संगठन में नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा तेज है।राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि दिल्ली नेतृत्व के करीबी एक मंत्री के विभागों में कटौती हो सकती है। साथ ही कई प्रभावशाली नेताओं के अधिकार सीमित किए जाने की संभावना जताई जा रही है।जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की तैयारी सूत्रों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट और गुर्जर बिरादरी को बड़ा प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। वहीं पूर्वांचल से दो ओबीसी चेहरों को मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।ब्राह्मण समीकरण को साधने के लिए एक नए चेहरे की एंट्री के साथ-साथ एक पुराने ब्राह्मण नेता की वापसी भी हो सकती है। दलित समाज से दो नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है।इन नेताओं के नाम चर्चा में राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक Bhupendra Chaudhary, Manoj Pandey, Ashok Kataria, Pooja Pal, Shrikant Sharma, Rajeev Tarara, Krishna Paswan और Rajeshwar Singh के नाम संभावित फेरबदल में चर्चा में बताए जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार 5 से 7 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, जबकि कई पुराने मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। कुछ मंत्रियों के प्रमोशन की भी संभावना जताई जा रही है।4 मई को प्रस्तावित मंत्रिपरिषद की बैठक को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि यह बैठक कुछ पुराने मंत्रियों के लिए अंतिम कैबिनेट बैठक साबित हो सकती है।हालांकि सरकार या भाजपा संगठन की ओर से अभी तक किसी भी फेरबदल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।News Status 24″पूरी करे सच की जिज्ञासा”
