
न्यूज़ स्टेटस 24 ✍🏼 लखनऊ।प्रदेश भाजपा संगठन में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। पार्टी के भीतर प्रदेश स्तर से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम पदों पर बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और छह क्षेत्रीय अध्यक्षों के पदों पर भी नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।खास बात यह है कि प्रदेश मंत्री पद के लिए अनामिका चौधरी का नाम एक बार फिर चर्चा में है और उन्हें दोबारा जिम्मेदारी मिल सकती है।जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए संभावित नामों की सूची केंद्रीय भाजपा कार्यालय, दिल्ली भेज दी गई है, जहां अंतिम निर्णय लिया जाएगा।प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए जिन नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें गोविंद नारायण शुक्ल, संजय राय, अभिजात मिश्रा, प्रांशु दत्त द्विवेदी, कमलावती सिंह, संतोष सिंह, समीर सिंह, एमएलसी अनूप गुप्ता, एमएलसी विजय शिवहरे, शंकर गिरी, एमएलसी सुभाष यदुवंश, डॉ. धर्मेंद्र सिंह सैंथवार, एमएलसी पद्मसेन चौधरी, प्रियंका रावत, डीपी भारती, अमित वाल्मीकि और रामचंद्र कनौजिया जैसे नाम शामिल हैं।वहीं प्रदेश महामंत्री पद के लिए शिव भूषण सिंह, संतोष सिंह, त्रयंबक त्रिपाठी, दिनेश शर्मा (मेरठ), बसंत त्यागी, गीता शाक्य, शंकर लाल लोधी, मोहित बेनीवाल, प्रकाश पाल, नीलम सोनकर और संजीव अग्रवाल के नाम भेजे गए हैं।प्रदेश मंत्री पद के लिए मीना चौबे, कमलेश मिश्रा, मनीष दीक्षित, सत्येंद्र सिसौदिया, कामेश्वर सिंह, सहजानंद राय, दिलीप पटेल, अनामिका चौधरी, डॉ. शकुंतला चौहान, सुरेश पासी, अंजुला माहौर, राहुल वाल्मीकि, आलोक कुमार, सुनील वाष्णेय, अवधेश गुप्ता और दिलीप श्रीवास्तव जैसे नामों पर चर्चा है।इसके अलावा, प्रदेश के छह क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष पद के संभावित नाम भी केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं। पश्चिम क्षेत्र से डॉ. चंद्र मोहन सिंह, ब्रज क्षेत्र से बृज बहादुर भारद्वाज, कानपुर क्षेत्र से देवेश कोरी, अवध क्षेत्र से अवनीश सिंह पटेल, गोरखपुर क्षेत्र से परदेशी रविदास और काशी क्षेत्र से हंसराज विश्वकर्मा के नाम शामिल हैं।अब सभी की नजरें दिल्ली स्थित केंद्रीय नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की आधिकारिक घोषणा हो सकती है, जो आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगी।
