
📺 BREAKING NEWS | NEWS STATUS 24 उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर— ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों के साथ टॉपर्स की सूची जारी कर दी है। इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है और खास बात यह रही कि टॉपर्स लिस्ट में बेटियों का दबदबा देखने को मिला है।हाईस्कूल (10वीं) टॉपर्स:इस बार हाईस्कूल में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।दूसरे स्थान पर अदिति ने 97.50% अंक हासिल किए हैं।वहीं तीसरे स्थान पर अपिता, प्रख्यम साहू और परी वर्मा ने 97.33% अंक प्राप्त कर जगह बनाई है।इंटरमीडिएट (12वीं) टॉपर्स:इंटरमीडिएट में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है।दूसरे स्थान पर नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा ने 97.20% अंक प्राप्त किए हैं।जबकि तीसरे स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97% अंक के साथ अपनी जगह बनाई है।इस वर्ष हाईस्कूल में कुल 90.42% और इंटरमीडिएट में 80.38% छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। टॉपर्स के अंकों में बेहद कम अंतर देखने को मिला, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प रहा।टॉपर्स की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है। खासतौर पर बेटियों के शानदार प्रदर्शन ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
