
न्यूज स्टेटस 24,प्रयागराज । लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज, 23 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा के परिणाम जारी करने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद अब छात्रों को उनके मेहनत का फल मिलने वाला है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोर्ड आज शाम करीब 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट घोषित करेगा। इसके साथ ही टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी किए जाएंगे।इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में लाखों छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है।रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स — upmsp.edu.in और upresults.nic.in — पर विजिट करना होगा। इसके अलावा, छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।हालांकि, रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक की संभावना है, जिससे साइट धीमी हो सकती है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य बनाए रखें और अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें।यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें NEWS STATUS 24 के साथ।
