
📰 CBSE 10वीं का रिजल्ट घोषित – 25 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्मनई दिल्ली: Central Board of Secondary Education (CBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल को घोषित कर दिया है। अब देशभर के लाखों छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इस साल करीब 25 लाख छात्रों ने CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनका लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार था। छात्र अपना परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी आसानी से देख सकते हैं। CBSE बोर्ड के अनुसार, छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों की डिजिटल मार्कशीट भी DigiLocker पर उपलब्ध करा दी गई है। CBSE द्वारा आयोजित 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं इस वर्ष 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। छात्र चाहें तो इंटरनेट न होने की स्थिति में भी SMS या IVRS सेवा के जरिए अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजकर या टेलीफोन सेवा का उपयोग करके परिणाम जाना जा सकता है। CBSE बोर्ड जल्द ही अपनी वेबसाइट पर पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और राज्यवार प्रदर्शन से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी जारी करेगा।(News Status 24)
