
न्यूज स्टेटस 24। वृंदावन/मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार को यमुना नदी में बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार हादसा केशी घाट के पास हुआ। नाव में करीब 25–30 श्रद्धालु सवार थे, जो यमुना में नौकायन कर रहे थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों और बचाव टीमों की मदद से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि लापता लोगों की तलाश जारी है।इस हादसे पर Yogi Adityanath ने दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।
