
NEWS STATUS TWENTY 24, कानपुर । देश की राजनीति और संस्कृति से जुड़ी एक बड़ी खबर…उत्तरप्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने आगामी जनगणना को लेकर देशवासियों से एक अहम अपील की है।उन्होंने जनता से अनुरोध किया है कि संस्कृत भाषा का सम्मान बढ़ाने के लिए जनगणना के दौरान इस भाषा को जरूर दर्ज कराएं।डॉ. दिनेश शर्मा का कहना है कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन संस्कृति, ज्ञान और परंपरा की आधारशिला है।

डॉ शर्मा ने जोर देकर कहा कि जनगणना के आंकड़े ही सरकार की नीतियों और योजनाओं का आधार बनते हैं।ऐसे में अगर अधिक लोग संस्कृत भाषा की जानकारी दर्ज करेंगे, तो इससे इस भाषा के संरक्षण और विकास को नई दिशा मिलेगी।सांसद ने खासतौर पर युवाओं और शिक्षित वर्ग से इस पहल में आगे आने की अपील की है।अब सवाल यह है कि क्या देश संस्कृत के पुनर्जीवन की इस मुहिम में साथ देगा?आप क्या सोचते हैं… अपनी राय हमें जरूर बताएं।फिलहाल के लिए इतना ही… देखते रहिए न्यूज स्टेटस ट्वेंटी 24, संपादक – विवेक द्विवेदी 7007725435
