
NEWS STATUS 24 ✍️लखनऊ ।होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने फरवरी माह का वेतन 28 फरवरी को जारी करने का फैसला किया है। साथ ही पेंशन और पारिवारिक पेंशन का भुगतान भी इसी दिन किया जाएगा।दरअसल, 1 मार्च को सामान्य अवकाश और 2 मार्च को होलिका दहन का अवकाश घोषित होने के कारण वेतन वितरण की तिथि में बदलाव किया गया है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहार से पहले धनराशि मिल सके।यह आदेश राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है। वित्त लेखा अनुभाग-1 ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और निकाय कर्मियों को भी इसमें शामिल किया है।सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और कोषाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए होली से पहले बड़ा तोहफा माना जा रहा है।
