
📰 न्यूज स्टेटस 24। लखनऊ/जालौन। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए जालौन जिले की माधौगढ़ विधानसभा सीट से ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने यहां से आशीष पांडेय को प्रभारी/प्रत्याशी घोषित किया है, जिससे प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह फैसला बसपा सुप्रीमो मायावती की रणनीति के तहत लिया गया है, जिसके जरिए पार्टी एक बार फिर अपने पुराने “सोशल इंजीनियरिंग” फॉर्मूले को सक्रिय करना चाहती है।🔹 क्या है पूरा मामला मंगलवार को आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर आशीष पांडेय के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। उन्हें क्षेत्र में पार्टी का आधार मजबूत करने और आगामी चुनाव में जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी गई है। माधौगढ़ सीट पर ब्राह्मण मतदाताओं की अच्छी संख्या मानी जाती है, ऐसे में बसपा का यह कदम सीधे जातीय समीकरण साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 🔹 बड़ी रणनीति की शुरुआत सूत्रों के मुताबिक बसपा 2027 चुनाव में प्रदेश की बड़ी संख्या में सीटों पर ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। पार्टी स्तर पर 40–50 सीटों तक ब्राह्मण उम्मीदवार उतारने की योजना पर काम चल रहा है और इसकी शुरुआत माधौगढ़ से मानी जा रही है।🔹 भाजपा-सपा के लिए नई चुनौती । राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बसपा का यह कदम भाजपा और सपा — दोनों दलों के लिए चुनौती बन सकता है। समय से पहले प्रत्याशी घोषित कर बसपा ने चुनावी मनोवैज्ञानिक बढ़त लेने की कोशिश की है 🔹 क्या है राजनीतिक संदेश ? बसपा ब्राह्मण-दलित समीकरण को फिर से जीवित करना चाहती है2007 जैसे सोशल इंजीनियरिंग मॉडल को दोहराने की कोशिश कानपुर-बुंदेलखंड बेल्ट में संगठन मजबूत करने पर फोकस ।शुरुआती टिकट देकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने की रणनीति माधौगढ़ से ब्राह्मण चेहरे को टिकट देकर बसपा ने साफ संकेत दे दिया है कि वह 2027 की लड़ाई को जातीय संतुलन और सोशल इंजीनियरिंग के दम पर लड़ने की तैयारी में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा और सपा इस दांव का क्या जवाब देती हैं।—
