राहत : यूपी के मतदाता अब 6 मार्च तक मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं अपना नाम

विवेक द्विवेदी: उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के लिए राहत भरी खबर है. अगर आप अब तक अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं करा पाए हैं या कोई सुधार करवाना चाहते हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है । भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने उत्तर प्रदेश में चल रहे एसआईआर अभियान की समय सीमा

को बढ़ाकर 6 मार्च 2026 कर दिया है । यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने जनता की मांग को देखते हुए आयोग से समय बढ़ाने का अनुरोध किया था. वहीं, दिल्ली मुख्यालय ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है.पहले भी बढ़ाई गई एसआईआर की समय सीमा चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में एसआईआर की समय सीमा बढ़ाकर 26 दिसंबर तक कर दिया था. उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को होना था. दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 14 दिन के लिए अभियान की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था.चुनाव आयोग ने उनकी मांग मानते हुए एसआईआर की समय सीमा 15 दिन के लिए बढ़ा दी थी. चुनाव आयोग के मुताबिक एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध बनाना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!