
कानपुर से विवेक द्विवेदी की रिपोर्ट। अखिल भारतीय सहकार भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक उत्तरप्रदेश के कानपुर में आयोजित होनी है । इसी के मद्देनजर व्यवस्था की दृष्टि से केंद्रीय पदाधिकारियों ने कानपुर आकर व्यवस्था प्रमुखों की समीक्षा बैठक ली।27,28 फरवरी व 01 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बैठक में पूरे देश से लगभग 250 लोग सहभागिता करेंगे । इस बैठक के सफल आयोजन के लिए सहकार भारती के करीब आधा सैकड़ा पदाधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं का प्रमुख एवं टीम बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

समीक्षा बैठक में पटना से आए सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें किसी की बुराई पर नहीं बल्कि अच्छाई पर नजर डालनी चाहिए । सकारात्मक सोच के साथ संगठन को आगे बढ़ाना चाहिए । सहकार भारती की के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाकर किसानों , नौजवानों व बेरोजगारों को लाभ पहुंचाएं । दिल्ली से आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बैठक में मौजूद व्यवस्था प्रमुखों का बिंदुवार वृत्त लिया ।उन्होंने बताया राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लगभग 28 प्रांतों से करीब 250 पदाधिकारी सहभागिता करेंगे इसलिए उनके मान, सम्मान और व्यवस्था का समुचित ध्यान देना होगा जो व्यवस्था में लगे प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है ।बैठक में उत्तरप्रदेश सहकार भारती के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि हर व्यवस्था के प्रमुख एक दूसरे से संवाद रखें, बैठके करे और कार्यों को गति दें । बैठक में प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे ने जहां कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया वहीं केंद्रीय पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि कानपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एक यादगार बनेगी । श्री दुबे ने व्यवस्था प्रमुखों की सूची को अंतिम रूप देते हुए सबसे कहा कि वह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से युद्ध स्तर पर जुट जाएं । व्यवस्था में प्रमुख रूप से लगे प्रदेश मंत्री सतीश चंद्र कठेरिया , विभाग संयोजक नीरज त्रिपाठी ने हर व्यवस्था की विस्तृत रिपोर्ट पेश कर अवगत कराया ।महानगर कानपुर अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सेंगर ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया एवं कार्यक्रम का संचालन महामंत्री चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री ने किया । बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय आई टी सेल के सह प्रमुख के के ओझा ,प्रदेश मंत्री कैलाश चंद्र निषाद , प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह , प्रदेश संपर्क संपर्क प्रमुख अशोक शुक्ला , प्रदेश सह मीडिया प्रमुख सुशील कुमार , श्रम सह प्रमुख संजय गुप्ता , चिकित्सा सह प्रमुख अरुण शर्मा , विधि सह प्रमुख दिनेश कटियार ,प्रदेश सदस्य धर्मेंद्र शुक्ला,आर पी सिंह, महिला प्रमुख तृप्ति अग्निहोत्री , आवास प्रमुख अनवर लारी , महानगर जिला पर्यावरण प्रमुख पीयूष अग्निहोत्री, महानगर कानपुर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विवेक द्विवेदी , शरद अग्निहोत्री उपाध्यक्ष,मीडिया प्रभारी जगनायक प्रधान ,संजय शुक्ला उपाध्यक्ष,विभाग सह संयोजक नवीन गुप्ता, कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश तिवारी, महामंत्री प्रशांत कुमार , कानपुर देहात जिलाध्यक्ष गौरव त्रिपाठी, अंजू यादव , श्वेता मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
