बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) परिसर में गुरुवार शाम को दो छात्र गुटों के बीच गंभीर हिंसक संघर्ष की खबर है। घटना में मारपीट और पत्थरबाजी की सूचना मिली है, जिसके बाद प्रशासनिक और पुलिस बल को तत्काल मैदान में तैनात किया गया। 📍 क्या हुआ?BHU के रुइया हॉस्टल और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान छात्रों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिससे परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक छात्र को इस संघर्ष में चोटें भी

आईं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। 🚓 प्रशासन और पुलिस की प्रतिक्रिया:सूचना मिलते ही पुलिस बल व प्रदेशिक सशस्त्र बल (PAC) को कैंपस में तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। BHU प्रशासन और पुलिस मामले की गहन जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि झड़प किन कारणों से शुरू हुई।सुरक्षा बढ़ाने के लिए हॉस्टल और आसपास के क्षेत्रों पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। बीएचयू में पिछले कुछ समय में छात्रों के बीच तनावपूर्ण स्थितियाँ और हलचल की कुछ घटनाएँ पहले भी सामने आई हैं, लेकिन आज की यह हिंसक झड़प प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गई है। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा समय में हालात काबू में हैं, लेकिन जांच और आवश्यक कार्रवाई जारी है। फिलहाल यह विवाद जातीय संघर्ष नहीं बल्कि पुरानी रंजिश का कारण बताया गया है । इस घटना में रुइया हॉस्टल का छात्र पीयूष तिवारी गंभीर रूप से घायल हुआ है तथा आरोपी के रूप में पूर्व छात्र अंकित पाल और बाहरी व्यक्ति अंकित सिंह के नाम सामने आए हैं । पुलिस ने FIR में लगभग 100 अन्य अज्ञात व्यक्तियों को शामिल किया है जिसमें कुछ वर्तमान छात्र भी शामिल हैं । newsstatus24.in.net
