
न्यूज स्टेटस 24 ,दीपक शर्मा ब्यूरो चीफ बरेली। थाना बिथरी चैनपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर परसोना नहर से पहले दबिश दी गई। मौके से 04 अभियुक्त *1. जुनेद पुत्र साकिर निवासी कुतुब शाह की जारत थाना बारादरी, 2. राशिद पुत्र जावेद निवासी जगतपुर गोटिया थाना बारादरी, 3. नसीम पुत्र अमीनुद्दीन निवासी परसोना थाना बिथरी चैनपुर एवं 4. मोहम्मद फजर पुत्र नियाज अहमद निवासी परसोना थाना बिथरी चैनपुर, जनपद बरेली को एक सांड तथा उसे काटने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तारी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में *अभियुक्त नसीम एवं राशिद के पैर में गोली लगी*, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मौके से एक अन्य अभियुक्त मोहम्मद कासिम कुरैशी पुत्र रईस निवासी मोहल्ला कोर्ट थाना बारादरी, जनपद बरेली फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में गौवंशीय पशु को शाकिर खान पुत्र छोटे खान निवासी परसोना द्वारा उपलब्ध कराया जाना बताया गया है।प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
