
न्यूज स्टेटस 24,नीलेंद्र तिवारी , संवाददाता कानपुर|ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ (BSS) की ओर से संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की संगठनात्मक एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन 04 अगस्त 2026 (मंगलवार) को किया जाएगा। बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं के परिचय एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत प्रमुख विवेक द्विवेदी ने संगठन के सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, समाज हित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी और भविष्य की रणनीति को लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण होगी।बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, सेवा कार्यों के विस्तार, नए सदस्यों के परिचय तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रदेश पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संगठनात्मक विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।बैठक विवरण:तिथि: 04 अगस्त 2026 (मंगलवार)समय: दोपहर 1:00 बजे ,स्थान: खजुराहो इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म, 127/2, W-1, मंगलम कॉम्प्लेक्स, द्वितीय तल, साकेत नगर, कानपुर-208014 (दीप सिनेमा रोड के निकट)News Status 24 इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक से जुड़ी सभी प्रमुख गतिविधियों और निर्णयों की विस्तृत कवरेज अपने दर्शकों तक पहुंचाएगा।
