
न्यूज स्टेटस 24, विवेक द्विवेदी , लखनऊ। एग्रीकल्चर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, लखनऊ में उत्तर प्रदेश सहकार भारती के पैक्स प्रकोष्ठ द्वारा एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने, पैक्स समितियों की भूमिका, किसानों को मिलने वाले लाभ, ऋण सुविधाओं तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।गोष्ठी की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सभापति जितेंद्र बहादुर सिंह ने की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल्मीकि त्रिपाठी (सभापति, पीसीएफ), राजदत्त पाण्डेय (राष्ट्रीय प्रमुख, पैक्स प्रकोष्ठ), अरुण सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, सहकार भारती) तथा अरविन्द दुबे (प्रदेश महामंत्री, सहकार भारती) उपस्थित रहे।कार्यक्रम में ब्रजेश सिंह (प्रदेश प्रमुख, पैक्स प्रकोष्ठ), हरेंद्र सिंह, अशोक अवस्थी, अखिलेश त्रिपाठी, डी.पी. पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष), देवेंद्र स्वरूप वर्मा, के.के. ओझा, सिवेन्द्र सिंह, कैलाश निषाद (प्रदेश मंत्री) तथा करमबीर सिंह (संगठन प्रमुख) सहित अनेक पदाधिकारियों ने सहभागिता की।प्रदेश के विभिन्न

जिलों से आए पैक्स प्रकोष्ठ के संयोजक, सह-संयोजक, एम-पैक्स समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा सहकार भारती के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।गोष्ठी में किसानों को सहकारिता के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने, ऋण वितरण प्रक्रिया को सरल बनाने तथा पैक्स समितियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों के समाधान पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया । News Status 24 ,पूरी करे सच की जिज्ञासा ।
