भाजपा ने जारी की यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 के उम्मीदवारों की सूची

न्यूज स्टेटस 24, विवेक द्विवेदी – नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई।जारी सूची के अनुसार लखनऊ स्नातक सीट से अवनीश कुमार सिंह, आगरा स्नातक सीट से डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट से डॉ. हरी सिंह ढिल्लों, लखनऊ शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी और मेरठ शिक्षक सीट से श्रीचंद शर्मा को टिकट दिया गया है।पार्टी की ओर से जारी यह सूची आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा इस बार संगठन और शिक्षा जगत से जुड़े चेहरों पर दांव लगा रही है।यह प्रेस विज्ञप्ति भाजपा केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली से 24 मई 2026 को जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!