अयोध्या से “न्यूज स्टेटस 24” के विशेष संवाददाता विनय निगम की विशेष रिपोर्ट ✍🏼

न्यूज स्टेटस 24, अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि में भव्य मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद अब अयोध्या पुरी “रामराज्य”का सपना साकार करने के लिए सरकार के आगे खड़ी है। अयोध्या पुरी हनुमानगढ़ी के महंत श्री श्री बजरंग दास महाराज के नेतृत्व में संचलित गौ संरक्षक दल द्वारा मोदी योगी सरकार को पन्द्रह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव

मनोज मिश्र ने पूरे देश के सनातन धर्मियों से अयोध्या पुरी के संत समाज द्वारा चलाए जा रहे गौवंश सम्मान अभियान में जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए विश्वास जताया है कि सरकार हिन्दू जन भावनाओं को समझेगी, और गौवंश को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने में देरी नहीं करेगी। राष्ट्रीय महासचिव ने सभी सनातन धर्मियों से अपने आस पास स्थित गौशालाओं में जाकर गौवंश को मिलने वाले आहार व्यवहार में नजर रखने और किसी तरह की अव्यवस्था होने पर स्थानीय प्रशासन व गौ संरक्षक दल के सदस्यों को सूचना देने के लिए आग्रह किया है।हमारे न्यूज स्टेटस 24 के विशेष संवाददाता विनय निगम ने राष्ट्रीय महासचिव मनोज मिश्र ने बताया है कि महंत श्री श्री १०८ बजरंग दास महाराज के निर्देशानुसार गौ संरक्षक दल समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के साथ शोषित पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए भी संकल्पित है। देश प्रदेश में जहां भी अन्याय अत्याचार होगा,गौ संरक्षक दल वहां जायेगा और अपना धर्म निभायेगा। देश में राम राज्य की अनुभूति तभी होगी जब समतामूलक समाज की स्थापना होगी और गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर मानते हुए उनकी पूजा व सम्मान किया जायेगा।
