
न्यूज स्टेटस 24,लखनऊ । पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता Suvendu Adhikari के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में Kolkata Police ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी बिहार के बक्सर जिले के निवासी हैं, जबकि तीसरा आरोपी उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है, जो वर्तमान में बक्सर में ही रह रहा था।गिरफ्तार आरोपियों में राज सिंह, मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, राज सिंह को Ayodhya के नगर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वह लखनऊ की ओर से लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर आ रहा था। सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर कोलकाता पुलिस ने उसे हाईवे पर ही दबोच लिया।हालांकि, इस संबंध में स्थानीय पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं, मयंक मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के Buxar से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी मूल रूप से बक्सर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।नगर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में हुए इस चर्चित हत्याकांड के बाद से कोलकाता पुलिस उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही थी। जांच एजेंसियां मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थीं।अब तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में महत्वपूर्ण प्रगति मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि कोलकाता पुलिस आज दोपहर प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा कर सकती है।
