
न्यूज स्टेटस 24 ,भोगनीपुर कानपुर देहात। सपा की वरिष्ठ नेत्री डॉक्टर सीता यादव ने कहा कि सपा शासन ही गरीब जनता मध्यम वर्ग व्यापारी व कर्मचारियों को स्वच्छ व सुंदर प्रशासन दे सकती है डॉक्टर सीता यादव आज पुखरायां स्थित पितांबरा हॉस्पिटल में सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही थी ।उन्होंने कहा कि सपा के शासन में जहां महिलाओं बुजुर्गों को सम्मान मिलता था वहीं गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं व बुजुर्गों को पेंशन देकर उनको सहुलियत दी जा रही थी। सीता यादव को लखनऊ बुलाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन को मजबूत करने का जिम्मेदारी सौंपी है। व समाजवादी विचारधारा को भी क्षेत्र में घर-घर पहुंचने की जिम्मेदारी दी है।जिस कारण डॉक्टर सीता यादव समाजवादी विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि सपा जिला अध्यक्ष व सपा के वरिष्ठ समर्पित पदाधिकारी का मार्गदर्शन प्राप्त कर सपा को कानपुर देहात में मजबूत करने का कार्य करेंगे इसके लिए घर-घर जाकर सपा की नीतियों को पहुंचना होगा उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हर एक शिक्षित छात्रों छात्रों को लैपटॉप प्रदान किया जाता था ताकि बच्चे घर में बैठकर ही कंप्यूटर से ज्ञान हासिल कर सके सपा शासन में ही आगरा हाईवे सहित कई हाईवे का निर्माण किया गया वह जनता को तुरंत न्याय हेतु 1 12 गाड़ी भी सपा शासन की ही देन है । जनता को कई सहूलियत सपा शासन में प्रदान की गई थी सपा की विचारधारा समाजवादी विचारधारा को आज हर घर तक पहुंचना है। तभी 2027 में अगली सरकार सपा की बनी निश्चित है इसी को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव ने नई जिम्मेदारी सौंपी है।
