
विनय निगम, ब्यूरो चीफ बुंदेलखंड News Status 24
बांदा -जिलाधिकारी बाँदा अमित आसेरी की अध्यक्षता में तहसील पैलानी में संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 08 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जिनमें अधिकतर शिकायतें राजस्व, विकास, आपूर्ति, विद्युत एवं अन्य सम्बन्धित विभागों की प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक दिव्यांग फरियादी द्वारा आवास एवं शौचालय दिलाये जाने के प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी न तत्काल खण्ड विकास अधिकारी जसपुरा को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम पडेरी के एक फरियादी द्वारा ग्राम में आरआरसी सेन्टर के निर्माण कराये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम अम्लोर में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के निलम्बन हो जाने के पश्चात चार्ज न दिये जाने एवं विद्यालय को बन्द किये जाने की शिकायत पर बेसिक शिक्षाधिकारी को तत्काल कडी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम पिछवा रोड के रामऔतार द्वारा ग्राम पंचायत निधि से सडक बनाये जाने का आवेदन किया, जिस पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी तिन्दवारी एवं जसपुरा को फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत पैलानी में गन्दगी होने की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। एक फरियादी द्वारा उसका आधार कार्ड लिंकेज न होने के कारण किसान सम्मान निधि प्राप्त न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री कुमार धर्मेन्द्र, ज्वाइंट मजिस्टेªट सहित उप जिलाधिकारी श्री अंकित कुमार, तहसीलदार पैलानी एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग बांदा द्वारा निःशुल्क प्रकाशनार्थ हेतु प्रेषित।
