
न्यूज स्टेटस 24 ✍️ लखनऊ । उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनके चार्टर विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी समस्या का संकेत मिला, जिसके बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए विमान को सुरक्षित वापस उतार लिया।सूत्रों के अनुसार डिप्टी सीएम कौशांबी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चार्टर विमान से रवाना हुए थे। उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी का अलर्ट मिलते ही पायलट ने एहतियातन विमान को वापस लखनऊ एयरपोर्ट पर ही लैंड करा दिया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली।घटना में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। तकनीकी टीम विमान की जांच में जुट गई है, ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके।बताया जा रहा है कि तकनीकी जांच के बाद ही आगे की उड़ान या यात्रा को लेकर फैसला लिया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। NEWS STATUS 24“जो पूरी करे सच की जिज्ञासा”
