दिल दहला देने वाली घटना : 3 सगी बहनों ने की आत्महत्या । रात 2 बजे की घटना

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में एक दर्दनाक घटना में तीन सगी बहनों ने रात के समय अपने फ्लैट की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह घटना 4 फरवरी 2026 को टीला मोड़ पुलिस क्षेत्र, भारत सिटी सोसायटी में हुई।पुलिस सूत्रों और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई:पाखी (12)प्राची (14)विशिका

(16)तीनों बहनें एक ही परिवार की बेटी थीं। परिवार वालों ने बताया कि तीनों को एक ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदत थी और गेम पर रोक लगाने के बाद वे अवसाद में थीं।रात लगभग 2 बजे, बहनों ने घर की नौवीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगाई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें जांच के समय मृत पाया गया।पुलिस ने मौके से एक संभावित सुसाइड नोट बरामद किया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत भी मिला है कि ऑनलाइन गेमिंग की लत और घर में हुई विवाद इस कृत्य के संभावित कारण हो सकते हैं।घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!