औरैया !डकैत सीमा परिहार का भाई 27 साल बाद गिरफ्तार, लालाराम की हत्या में वांछित था लेकिन पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस ने 27 साल पुराने हत्याकांड में फरार चल रहे सीमा परिहार के भाई रामवीर को दिबियापुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रामवीर पर निर्भय गुर्जर गैंग के साथ मिलकर लालाराम की हत्या करने का आरोप है और वह लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।
