पंजाब की सियासत में उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया, जब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है।पार्टी से इस्तीफे के दौरान नवजोत कौर सिद्धू

ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी के अंदरूनी हालात को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए।नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस में अब किसी भी होनहार और जमीनी नेता की बात नहीं सुनी जा रही है। फैसले कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा थोपे जा रहे हैं, जिससे पार्टी लगातार कमजोर हो रही है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी के मौजूदा हालात और आंतरिक राजनीति से आहत होकर ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया है।नवजोत कौर सिद्धू के इस कदम को पंजाब कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
