
न्यूज़ स्टेटस 24 बरेली से दीपक शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट ।नकटिया नदी के पुल के पास हाईवे किनारे झाड़ियो में एक प्लास्टिक के कट्टे में गौवंशीय अवशेष पड़े मिले थे। जिसके सम्बन्ध में थाना कैंट पर FIR 413/26 3/5A/8 CS Act.बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत की गयी थी। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियोग से सम्बन्धित 02 बदमाशों 1. पैकर इल्मास वारसी खान पुत्र महमूद रजा नि0 रोहिली टोला थाना बारादरी, बरेली 2. नन्हे बाबू उर्फ अतीक खान पुत्र सरवर नि0 ठिरिया निजावत खान थाना कैंट, बरेली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। थाना कैंट पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि थाना कैंट पर गौवध के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमे में वांछित एक बदमाश कठपुला पुल से होकर गुजरने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम कठपुला पुल की ओर रवाना हुई। इसी दौरान कृष्णा कॉलोनी की ओर से एक व्यक्ति स्कूटी पर आता दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर स्कूटी तेजी से कठपुला पुल की ओर भगाने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया, तभी गड्ढे एवं फिसलन के कारण उसकी स्कूटी कठपुला पुल के पास गिर गई। बदमाश ने स्वयं को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए कठपुला पुल के पास मैदान की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के *दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल* होकर गिर गया। पूछताछ में उसने अपना नाम *छोटा उर्फ राशिद पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम मीरपुर वाहनपुर थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत, हाल निवासी ग्राम फरीदापुर चौधरी थाना इज्जतनगर जनपद बरेली, उम्र करीब 30 वर्ष* बताया। उक्त बदमाश थाना कैंट पर पंजीकृत FIR संख्या 413/2026 में वांछित था।बदमाश के कब्जे से *01 अवैध तमंचा, 03 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 स्कूटी बिना नम्बर प्लेट, मोबाइल फोन, पशु वध के उपकरण 02 छूरी आदि अन्य समान बरामद* हुआ है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। बदमाश के आपराधिक इतिहास व विस्तृत पूछताछ की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही प्रचलित हैं।
